Ro no D15139/23

कहीं आपके अकेलेपन की वजह आपकी ये आदतें ही तो नहीं हैं? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बात करें तो उन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें कहीं हैं जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने अकेलेपन को लेकर भी कुछ बातें कहीं है. चाणक्य के अनुसार अकेलापन एक ऐसी स्थिति है जो किसी भी व्यक्ति को अंदर से कमजोर बना देती है और परेशान भी कर सकती हैं. उनके अनुसार अकेलापन हमेशा बाहर से नहीं आता, बल्कि कई बार हमारी आदतों और सोच की वजह से भी हमें अकेला रहना पड़ जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके अंदर अकेलेपन की भावना को जन्म दे सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

ज्यादा स्वार्थी स्वभाव होना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति हर समु सिर्फ अपने बारे में ही सोचता रहता है और दूसरों के इमोशंस को वैल्यू नहीं देता, उसके आसपास समय के साथ लोग भी कम होते चले जाते हैं. जो भी लोग स्वार्थी होते हैं वे अपने रिश्तों में दूरियों को पैदा कर देते हैं और यही उनके अकेलेपन की वजह बन जाती है.

दूसरों की बातों को न समझना

अगर कोई भी व्यक्ति दूसरों के इमोशंस को और बातों को समझने की कोशिश नहीं करता है, तो लोग उससे अपनी बातों को खुलकर कहना बंद कर देते हैं. अंडरस्टैंडिंग की कमी किसी भी रिश्ते को कमजोर कर देती है और ऐसे में वह अकेला महसूस करने लग जाता है.

बहुत ज्यादा गुस्सा करना

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति का गुस्सा उसके सोचने-समझने की ताकत को खत्म कर देता है. जो भी व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है, लोग उससे दूरी बनाना शुरू कर देते हैं. इस तरह के लोगों के पास कुछ ही समय बाद सच्चे रिश्ते खत्म हो जाते हैं और वह जीवन में अकेला रह जाता है.

दूसरों पर भरोसा न कर पाना

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं और हमेशा ही दूसरों को शक भरी नजरों से देखते हैं, तो ऐसे में भी आपके रिश्तों में मजबूती नहीं आती है. भरोसे की कमी होने पर भी दूसरे आपसे दूर होने लग जाते हैं. ऐसे में एक समय बाद आपके अंदर का अकेलापन बढ़ने लगता है.

खुद को सबसे बेहतर समझना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति खुद को हमेशा दूसरों से बेहतर समझता है वह अक्सर दूसरों का सम्मान करना भी नहीं जानता है. उनके इस स्वभाव की वजह से अक्सर लोग उनके जुड़ना बंद कर देते हैं. इस तरह के लोगों का अहंकार ही उनके अकेलेपन की वजह बन जाता है.

निगेटिव थिंकिंग रखना

अगर आप उन लोगों में से हैं जो हमेशा ही निगेटिव चीजें सोचता रहता है या फिर हर चीज में ही कमी देखता है, उसके साथ दूसरे कभी ज्यादा समय बिताना पसंद नहीं करते हैं. निगेटिविटी रिश्तों को अंदर से कमजोर कर देती है और कुछ ही समय बाद इंसान खुद को अकेला महसूस करने लग जाता है.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल