Ro no D15139/23

सीता नवमी के दिन घर पर लाएं ये चीजें, धन-समृद्धि से भरा रहेगा घर

Sita Navami 2026: सीता नवमी को जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है. हर साल यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और माता सीता की पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है. कहते हैं कि इस शुभ दिन पर कुछ विशेष चीजें घर लाई जाएं, तो न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा भी घर पर बनी रहती है.

माता लक्ष्मी के चरण चिह्न

सीता नवमी के दिन चांदी या अष्टधातु से बने लक्ष्मी चरण घर लाकर मंदिर में स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन्हें घर के मुख्य द्वार पर अंदर की ओर आते हुए लगाने से धन के आगमन के द्वार खुलते हैं.

शृंगार सामग्री

विवाहित महिलाओं के लिए यह दिन वरदान समान माना जाता है. इस दिन शृंगार की वस्तुएं जैसे सिंदूर, चूड़ियां और कुमकुम खरीदना और उन्हें माता सीता को अर्पित करना सौभाग्य बढ़ाता है. पूजा के बाद इस सामग्री का कुछ हिस्सा स्वयं प्रयोग करें और बाकी दान कर दें. इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है.

तुलसी का पौधा

तुलसी को माता लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है. यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है या वह सूख गया है, तो सीता नवमी के दिन नया पौधा लाना और उसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ रहेगा. कहते हैं कि यह वास्तु दोषों को समाप्त करता है.

पीला वस्त्र और दक्षिणावर्ती शंख

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त कृपा पाने के लिए इस दिन पीला वस्त्र और दक्षिणावर्ती शंख घर लाना चाहिए. शंख की ध्वनि से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

  • Related Posts

    बांग्ला सावन 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्पर्श पूजा का मिला विशेष अवसर

    Bangla Sawan 2026: शुक्रवार से बांग्ला पंचांग के अनुसार सावन माह की शुरुआत हो गई है. इस पवित्र महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता…

    Read more

    मानसून में सेहत का रखना है ख्याल? आज ही डाइट में शामिल करें ये 10 सब्जियां

    Monsoon Vegetables: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इसी मौसम में इंफेक्शन और डाइजेशन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में खानपान…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण