Ro no D15139/23

किसानों की बढ़ती जनभागीदारी से उपार्जन केंद्रों में धान की आवक हुई तेज

जिले अब तक 1 लाख 20 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

   खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में धान खरीदी कार्य ने गति पकड़ रही है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों और जिला प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के चलते किसानों में धान विक्रय के प्रति उत्साह बढ़ा है। परिणामस्वरूप जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक बढ़ने से खरीदी गतिविधियों में निरंतर तेजी दर्ज की जा रही है।
जिला खाद्य विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,20,865.20 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। इस वर्ष जिले के 55,937 किसान पंजीकृत हैं, जिन्हें 54 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

तुंहर टोकन ऐप से मिली बड़ी राहत
आज 28 नवंबर 2025 को जिलाभर में कुल 816 किसानों ने धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त किया। इसमें से 592 किसानों ने समिति के माध्यम से 224 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप के जरिए घर बैठे टोकन लिया, डिजिटल माध्यमों के कारण किसानों को समिति के चक्कर लगाने, लाइन में खड़े होने या भीड़ का सामना करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

उपार्जन केंद्रों में बढ़ी व्यवस्था, किसानों का भरोसा मजबूत
जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में बारदाना उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, नमी परीक्षण, टोकन वितरण और माइक्रो एटीएम से भुगतान व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वहीं अधिकारी लगातार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी केंद्र में अव्यवस्था न हो और किसान बिना किसी परेशानी के धान बेच सकें।
जिला खाद्य अधिकारी    बी एस कांमठे ने बताया कि किसानों द्वारा कटाई का कार्य लगभग पूरा किया चुका है, इसलिए आगामी दिनों में धान खरीदी की रफ्तार और बढ़ेगी। धान उपार्जन केंद्रों की नियमित निगरानी की जा रही है और किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी हेतु किसान कंट्रोल नंबर 9630682959 पर संपर्क कर सलाह ले सकते हैं।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत