Ro no D15139/23

छुरिया क्षेत्र में केन्द्रीय विद्युत नियामक आयोग के गाइडलाइन अनुरूप ही कृषक एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं दी जा रही है निर्बाध बिजली, निर्माणाधीन भंडारपुर 132 उच्चदाब उपकेंद्र फरवरी 2026 में होगा क्रियाशील

छुरिया क्षेत्र में बिजली कटौती के खबरों का बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता डोंगरगढ़ श्री प्रीतम जैकब ने खंडन किया है। उन्होने बताया कि केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाये गये नियमों के पालन में पूरे प्रदेश भर में प्रतिदिन कृषक उपभोक्ताओं को 18 घंटे एवं सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के प्रावधान हैं। छुरिया उपकेन्द्र के शिकारीमहका फीडर से कृषि पंपों तथा ग्रामों के लिए अलग-अलग 11 के0व्ही0 लाइन स्थापित की गई है। नियामक आयोग के निर्देशानुसार छुरिया, लालबहादुर नगर एवं सड़क चिरचारी क्षेत्र के कृषि पंपो को 18 घंटे (सायं 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक को छोड़कर) निर्बाध विद्युत प्रदाय किया जा रहा है। इस अवधि में घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे निरंतर भरपूर वोल्टेज पर विद्युत प्रदान की जा रही है। और किसी भी प्रकार की विद्युत कटौती नहीं की जा रही है। कार्यपालन अभियंता श्री प्रीतम जैकब ने बताया केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के गाइडलाइन अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि पंपो 18 घंटे, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में 12 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश है। इस तरह हमारे यहां कृषक उपभोक्ताओं को 6 घंटे अधिक बिजली आपूर्ति करने के प्रावधान हैं। उन्होंने बताया कि छुरिया, लालबहादुर नगर एवं सड़क चिरचारी क्षेत्र में लगभग 6000 कृषि पंप के कनेक्शन मौजूद है। इस अंचल में लगभग 49 करोड़ रूपये की लागत से भंडारपुर में निर्माणाधीन 132 उच्चदाब उपकेन्द्र के कार्य फरवरी 2026 के आखिर तक पूर्ण कर चार्ज करने की तैयारी है। साथ ही 1 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से अछोली से सड़क चिरचारी 25 कि0मी0 33 के.व्ही. निर्माण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। उक्त कार्याे के शुभारंभ से इस क्षेत्र के 119 गांवो के लगभग 35 हजार उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।
स्मार्ट मीटर के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता ने बताया कि विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियमन 2020 के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लिए गये निर्णय के तारतम्य में चरणबद्ध तरीके से पुराने इलेक्ट्रिकल मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलना है। अतः सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है। मीटर बदलने के कारण अधिक बिल आने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नई तकनीकों के माध्यम से आप अपने बैंक अकाउंट का संचालन घर बैठे ही मोबाईल फोन के माध्यम से कर सकते हैं, इसके लिए आपको बैंक जाने की जरुरत नहीं पड़ती ठीक उसी प्रकार अब उपभोक्ता अपने विद्युत मीटर का संचालन, खपत एवं बीलिंग की सटीक एवं सहीं जानकारी की सुविधा मोबाईल पर ही प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत