Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ग्राम सुरगी में मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह में हुए शामिल

 मां कर्मा का आशीर्वाद साहू समाज के लिए संबल और ताकत : विधानसभा अध्यक्ष
– लगभग 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित माँ कर्मा भवन का किया लोकार्पण
– शेड निर्माण के लिए 7 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की
– सांसद ने साहू समाज के लिए 5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की
राजनांदगांव 08 अप्रैल 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी में आयोजित मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगभग 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित माँ कर्मा भवन का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह ने शेड निर्माण के लिए 7 लाख रूपए घोषणा की। इस दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, श्री कोमल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मां कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश में भव्य रूप से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया है। रामनवमी का त्यौहार इस बार ऐतिहासिक रहा है। 500 साल बाद भगवान श्री राम जी अयोध्या में अपने आसन में विराजमान हुए। उन्होंने बताया कि मां कर्मा के भक्ति से प्रभावित होकर भगवान श्री कृष्ण स्वयं उनके पास पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। मां कर्मा का आशीर्वाद साहू समाज के लिए संबल और ताकत देता है। उन्होंने कहा कि ग्राम सुरगी के आस-पास क्षेत्र में विकास और निर्माण करने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही 14 माह के भीतर किसानों से 31 रूपए में धान खरीदी, किसानों को दो वर्ष का बोनस, प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी, 70 लाख महिलाओं को एक हजार रूपए प्रति माह महतारी वंदन योजना का लाभ और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नया सर्वे के अंतर्गत मापदण्ड के भीतर 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सर्वे का काम शुरू किया गया है।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए हुए रास्ता में समाज चल रहा है। मां कर्मा का भगवान कृष्ण के प्रति अनुराग से भगवान श्री कृष्ण खिचड़ी खाने आए। उन्होंने कहा कि साहू समाज बहुत ही सरल, सहज, धार्मिक, आध्यात्यमिक समाज है। इसी रास्ते में बढ़ते हुए इस समाज के अनेक बड़े-बड़े  राजनीतिक या प्रशासनिक पद के साथ अच्छे व्यापारी और कृषक भी है। यह भक्त माता कर्मा के आशीर्वाद से है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने समाज के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम में साहू समाज के परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री जीवन लाल साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री देवकुमारी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, श्री कमल किशोर साहू, श्री जीवन लाल साहू, श्री लीलाधर साहू, श्री नवनीत चंद्राकर, श्री डिलेश्वर साहू, श्री मनोज साहू, श्री आनंद साहू, श्री कृष्णा साहू, सरपंच श्री सुग्रीव साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

    – श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

    राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द का भ्रमण कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किए…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ