Ro no D15139/23

मां कर्मा ने समाज और देश को दिया भक्ति का भाव – डॉ. रमन सिंह

– विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ग्राम बैगाटोला में मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल
– ग्राम बैगाटोला में 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित माँ कर्मा भवन का किया लोकार्पण
– ग्राम बैगाटोला में प्रवेश द्वार निर्माण करने की घोषणा की
– सांसद ने डोम निर्माण करने के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की
राजनांदगांव 08 अप्रैल 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बैगाटोला में मां कर्मा जयंती एवं कर्मा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगभग 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित माँ कर्मा भवन का लोकार्पण किया एवं मां कर्मा की पूजा अर्चना की। इसके लिए उन्होंने साहू समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह ने सरपंच की मांग पर ग्राम में प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की। इस दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मां कर्मा ने समाज और देश को एक भक्ति का भाव दिया है। मां कर्मा ने भक्ति में कितनी शक्ति है यह अपने जीवन में साक्षात रूप में प्रगट करके दिखाया है। ऐसी शक्ति देखने को नहीं मिलती है कि मां कर्मा की खिचड़ी को खाने के लिए भगवान कृष्ण को उनके पास जाना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए भाव जरूरी है, इस लिए अपने दायित्वों को ठीक ढंग और बेहतर तरीके से पालन करें यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के विकास के लिए कल्पना और सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही किसानों से  31 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा गया। यह पूरे देश में किसी भी राज्य में नहीं खरीदा जाता है। किसानों को दो वर्ष का बोनस, प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी, 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को एक हजार रूपए प्रति माह राशि का अंतरण किया जा रहा है।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि सभी क्षेत्र में हर्षोलास के साथ माता कर्मा जयंती मनाया जा रहा है। इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता कर्मा की कृपा से साहू समाज की उन्नति एवं प्रगति हो रही है। माता कर्मा के आशीर्वाद से सरल, सहज हृदय वाले साहू समाज समरसता के साथ निवास करते हैं। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए हुए रास्ता में समाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज बहुत ही सरल, सहज, धार्मिक समाज है। इसी रास्ते में बढ़ते हुए इस समाज में अनेक बड़े-बड़े  व्यापारी, अधिकारी, किसान है। यह भक्त माता कर्मा के आशीर्वाद से है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्र में साहू समाज कार्य करते है वे बहुत ही ईमानदारी के साथ करते हैं और समाज, प्रदेश, देश की प्रगति के लिए कार्य करते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, किसानों के लिए योजना, नवयुवाओं के लिए योजना, वनवासियों, बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए योजना लागू की गई है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने मां कर्मा भवन के पास डोम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम को साहू समाज के अध्यक्ष श्री परमानंद साहू और सरपंच श्री कमल साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, साहू समाज के उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार साहू, श्री कमलेश साहू, श्री टहलदास साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में साहू समाज और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् की थीम पर कलेक्टोरेट में विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

    *- जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में वन्देमातरम् एवं राष्ट्र ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास एवं विकास को जानने का मिला अवसर*   *- हर घर तिरंगा अभियान तथा वंदेमातरम्…

    Read more

    रामनगर वार्ड क्रमांक 8 तथा ग्राम पंचायत बछेराभाठा एवं पैरीटोला में मोबाईल कैम्प का आयोजन

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन*   *- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 21 अगस्त 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल