Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जनगणना 2027 के लिए ऑनलाईन स्व-गणना पोर्टल पर भरी अपनी जानकारी

राजनांदगांव 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) पोर्टल पर अपना फॉर्म भरकर डिजिटल जनगणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने अपने आवास से ऑनलाइन माध्यम से मकान-सूचीकरण से संबंधित सभी विवरण दर्ज किए और जनता से अपील की कि वे भी निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना कर अपनी जिम्मेदारी निभाएँ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि जनगणना भविष्य की प्रशासनिक योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सटीक डेटा से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यक्रमों के लिए मजबूत नीतियाँ तैयार की जा सकती हैं। उन्होंने इसे नागरिकों का सहभागी दायित्व बताया और कहा कि स्व-गणना में लोगों की बढ़ती भागीदारी जिला एवं राज्य को अधिक सक्षम बनाएगी।
राज्य में स्व-गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक की जा रही है। इस अवधि में नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर एसई आईडी के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूर्णत: ऐच्छिक है, परंतु सरल, तेज और गोपनीयता-सुरक्षित है। जो नागरिक स्व-गणना नहीं कर पाते, उनके लिए 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान-सूचीकरण एवं मकानों की गणना करेंगे। इस दौरान घर की संरचना, उपलब्ध सुविधाएँ और आवश्यक विवरण एकत्र किए जाएँगे। जनगणना अधिनियम 1948 के अनुसार सभी आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाते हैं तथा इन्हें किसी भी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं किया जाता। जानकारी केवल सांख्यिकीय विश्लेषण और विकास योजनाओं के निर्माण में प्रयुक्त होती है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच स्व-गणना फॉर्म भरें और जनगणना 2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करें।
क्रमांक 92 —————–

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन