Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पालिक निगम अंतर्गत 25 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

23 करोड़ 13 लाख 14 हजार रूपए के भूमिपूजन एवं 56 लाख 50 हजार रूपए के लोकार्पण तथा कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 92 लाख 46 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल
राजनांदगांव 06 जनवरी 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज 6 जनवरी 2025 को दिग्विजय कालेज के सामने विभिन्न नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 25 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसके अंतर्गत 23 करोड़ 13 लाख 14 हजार रूपए के भूमिपूजन एवं 56 लाख 50 हजार रूपए के लोकार्पण तथा कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 92 लाख 46 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके तहत राजनांदगांव शहर के 42 मार्गों के डामरीकरण के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 1004.34 लाख रूपए, 68 कार्य में रोड नाली एवं अन्य कार्य के लिए अधोसंरचना एवं पर्यावरण निधि अंतर्गत 596.80 लाख रूपए, 16 एसएलआरएम सेन्टर के विकास एवं शहर में अन्य कार्य के लिए 15वें वित्त आयोग के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत 206.77 लाख रूपए तथा 73 शौचालयों का जीर्णोद्धार के लिए स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत 505.53 लाख रूपए  भूमिपूजन कार्य एवं 56.50 लाख रूपए शासन द्वारा विधायक, सांसद निधि अंतर्गत प्रदत्त राशि से वार्ड नंबर 2, 29,37,38,44 व 45 में सामुदायिक भवन व मंच निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव अंतर्गत 35.86 लाख रूपए के अनाज मंडी एवं थोक सब्जी मंडी की बाउण्ड्रीवाल डिसमेंटल व रिपेयरिंग एवं नया निर्माण कार्य, 20.8 लाख रूपए के अनाज मंडी एवं सब्जी मंडी पर 2 नग सुलभ शौचालय निर्माण कार्य, 73.5 कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव में व्यापारी विश्राम गृह निर्माण कार्य, 41.78 लाख रूपए के कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव की अनाज मंडी प्रांगण में व्यापारी शॉप 20 नग निर्माण, 20.97 लाख रूपए के अनाज मंडी प्रांगण एवं थोक फल सब्जी मंडी प्रांगण यूरिनल टायलेट 2 नग निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर  सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, श्री खूबचंद पारख, श्री अशोक शर्मा, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री नीलू शर्मा, श्री किशुन यदु, श्री शिव वर्मा, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री नरेश डाकलिया, श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री अतुल रायजादा, श्री तरूण लहरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीइओ सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मूल्यांकन शिविर में नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण…

    Read more

    कलेक्टर ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक स्पेस लैब का किया निरीक्षण

    राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक प्लैनेटेरियम और स्पेस लैब का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम