Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिले सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ और आगे बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

*- विधानसभा अध्यक्ष ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ*

*- जिले को मिली 13 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की सौगात*

राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही जिले को 3 और नई एम्बुलेंस की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल 13 अत्याधुनिक एम्बुलेंस जिले में सेवाएं देने के लिए उपलब्ध हो गई हैं, जिन्हें जीवीके ईएमआरआई संस्थान द्वारा संचालित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि जिले को नई संजीवनी एक्सप्रेस मिलने से स्वास्थ्य सुविधाओं को नई गति और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ और आगे बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज नक्सल समस्या से बाहर निकलकर स्थायी शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या से मुक्त करने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा का योगदान ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव जिले को मिली 10 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस में 8 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 2 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस शामिल हैं, साथ ही 3 नई एम्बुलेंस की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं। जिला अस्पताल के लिए 4, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 5 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 1 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि नई एम्बुलेंस में लोकेशन बेस्ड सर्विस और मोबाइल डेटा टर्मिनल प्रणाली जोड़ी गई है, जिससे एम्बुलेंस की लाइव लोकेशन, रिस्पॉन्स टाइम और मरीज तक पहुंच का वास्तविक समय में मॉनिटरिंग की जा सकेगी। एएलएस एम्बुलेंसों में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर, नेबुलाइजर, ऑक्सीजन और सभी आवश्यक जीवनरक्षक उपकरण मौजूद हैं। 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का रिस्पॉन्स टाइम शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट तय किया गया है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं, आपात प्रसूति, सीजेरियन और अन्य आपात स्थितियों में त्वरित सहायता मिल सकेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस योजना को वर्ष 2011 में शुरू की गई। 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा ने अब तक जिले में 1 लाख 26 हजार 990 लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया है, वहीं पिछले वर्ष 8 हजार 463 महिलाओं ने इस सेवा से लाभ प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हजारों जीवन बचाने वाली यह सेवा अब और अधिक सक्षम स्वरूप में जनता के लिए उपलब्ध है।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का नक्सल मुक्त होना पूरे देश के लिए गर्व की बात है और यह मजबूत नेतृत्व की देन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले को 13 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की बड़ी सौगात दी है। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा विशेष रूप से दूरस्थ, पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन रक्षक भूमिका निभाती रही है और नई एम्बुलेंस स्वास्थ्य सुरक्षा को और भी मजबूत बनाएंगी। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जिले में 13 नई एम्बुलेंस की शुरूआत पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संजीवनी एक्सप्रेस ने अब तक लाखों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई एम्बुलेंस उन्नत उपकरणों और जीपीएस तकनीक से लैस हैं, जिनसे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित आपातकालीन सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी। कार्यक्रम को समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, श्री खूबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, संयुक्त संचालक सह अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर एव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
क्रमांक 01 —————–

  • Related Posts

    कुरूद में रंगमंच व बाउंड्रीवाल निर्माण को मंजूरी, 3.07 करोड़ स्वीकृत

    कुरूद, 21 अप्रैल 2026। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा बाईपास रोड स्थित जे.डी. कॉलोनी के सामने रंगमंच एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए निविदा को स्वीकृति…

    Read more

    शिक्षा विभाग के कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा, नवाचार और प्रशिक्षण पर दिया जोर

    धमतरी 21 अप्रैल 2026 . जिले में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी विकासखंडों…

    Read more

    NATIONAL

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?