
जशपुरनगर 29 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सहायक कलेक्टर जशपुर श्री अनिकेत अशोक फडतरे को उनको सौंपे गये कर्तव्यों के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग जशपुर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सहायक कलेक्टर श्री फडतरे जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रति सप्ताह बैठक आयोजित कर विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं एवं गतिविधियों की सूक्ष्मता से समीक्षा तथा आने वाली समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंगे।







