Ro no D15139/23

अटल वयो अभ्युदय योजना : बेहतर दृष्टि के साथ नई उम्मीद की शुरुआत

धमतरी, 25 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के 12 वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) का सफल ऑपरेशन कराया गया। सभी हितग्राहियों का निःशुल्क शल्यचिकित्सा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक तकनीक से संपन्न हुई। ऑपरेशन के पश्चात सभी हितग्राहियों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है तथा उनकी दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया, परिवहन एवं समन्वय की समुचित व्यवस्था कर चयनित वृद्धजनों को एम्स रायपुर भेजा गया। शल्यक्रिया के बाद चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण एवं नियमित फॉलोअप की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि लाभार्थियों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिलता रहे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सभी विकासखंडों में विशेष सर्वे अभियान चलाकर जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की पहचान सुनिश्चित की जाए। पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ दिलाने के साथ-साथ ऑपरेशन उपरांत देखभाल की भी सतत निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि अटल वयो अभ्युदय योजना वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण पहल है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी जरूरतमंद वृद्धजन उपचार से वंचित न रहे।
इस पहल से लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अब उन्हें स्पष्ट दृष्टि के साथ दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भरता महसूस हो रही है। बेहतर दृष्टि मिलने से उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
ऑपरेशन से लाभान्वित हितग्राहियों में  दुजराम साहू (ग्राम बोडरा),  केशव यादव (ग्राम डोमा),  राम कुमार कुर्रे (ग्राम करेटा),  कार्तिक राम देवांगन (ग्राम भटगांव),  ईश्वर चंद क्रिस्टी (ग्राम जोधापुर, धमतरी),  बिसाखा साहू (ग्राम तरसींवा),  नरेश कुमार ध्रुव (ग्राम नगरी, वार्ड 06),  नंद कुमार (ग्राम पंडरीपानी, छिपलीपारा नगरी),  महेन्द्र कुमार सोनी (ग्राम डीहीपारा, नगरी),   पुखराज देवांगन (ग्राम नगरी),  दुलारी बाई (ग्राम सांकरा, मगरलोड) एवं  झुमुक लाल (ग्राम बकोरी, मगरलोड) शामिल हैं।
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग ने जानकारी दी कि आगामी चरणों में भी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वस्थ, सक्रिय एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

  • Related Posts

    चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान

      शासन की योजना से दूर हुई आर्थिक तंगी और बेटी के भविष्य की चिंता रायपुर, 25 फरवरी 2026/राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व चिरायु योजना में शून्य से 18 वर्ष…

    Read more

    हितग्राहियों एवं समिति की राशि गबन के आरोप में वेटनरी विभाग के सहायक ग्रेड-02 निलंबित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

    अंबिकापुर 25 फरवरी 2026/   जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय अनियमितता के मामले में कार्रवाई करते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग, अम्बिकापुर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02  प्रदीप कुमार अम्बष्ट को…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल