Ro no D15139/23

क्लोदिंग, इक्यूपमेंट, फायर और आपदा की निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी

नगर सेना, कोरबा कार्यालय में 28 नवंबर को होगी नीलामी

कोरबा 07 नवंबर 2025/
नगर सैनिकों के पुराने वर्दियां, कार्यालय के अन्य अप्रयोज्य सामानों की नीलामी 28 नवंबर को जिला सेनानी कार्यालय नगरसेना कोरबा में होगी। यह नीलामी होमगार्ड लाईन रजगामार रोड कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी। नगरसेना के कोरबा कार्यालय द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों की नीलामी ‘लाट में, जैसी है जहां है जितनी है‘ आधार पर की जायेगी।
निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों में नगरसेना के जवानों की वर्दी सामग्री यथा फुलपेंट, कमीज, टोपी, टोपी बैज, कंधा बैज, जूते, मोजे, कंबल, दरी, जर्सी, अंगोला, शर्ट, बेल्ट, बेल्ट लेदर, मच्छरदानी, बरसाती, ग्राउण्ड सीट, व्हिसील, थाली, गिलास, बुट ब्रश, पंखा, सबमर्शिबल मोटर एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री शामिल है।
पूरे निष्प्रयोज्य सामान की एक साथ नीलामी होगी। इच्छुक क्रेता नीलामी तिथि से एक दिन पहले तक कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना कोरबा में आकर सामग्रियों का अवलोकन कर सकते हैं। प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने के पूर्व राशि एक हजार मात्र प्रतिभूति के रूप में जमा करना अनिवार्य है। जिन खरीददार की बोली स्वीकार नहीं होगी उन खरीददारों की जमा राशि वापस कर दी जायेगी। खरीदार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जाने पर बोली की राशि जमा कर उसी दिन संपूर्ण सामग्रियों को उठाना होगा। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी का होगा।

  • Related Posts

    पैरालीगल वालिंटियर्स की भर्ती

    कोरबा/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा में 50 तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा में 25, तालुका विधिक सेवा समिति करतला में 25 तथा तालुका विधिक सेवा समिति पाली में 25 की…

    Read more

    17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा शिशु संरक्षण माह

     कोरबा 16 मार्च 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन, तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान