Ro no D15139/23

धमतरी में शासकीय उद्यान रोपणियों के आम फलबहार की नीलामी 15 से 17 अप्रैल तक

धमतरी, 10 अप्रैल 2026/सहायक संचालक उद्यान, जिला-धमतरी द्वारा जिले की शासकीय उद्यान रोपणियों में लगे आम मातृवृक्षों के फलबहार की नीलामी का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इच्छुक बोलीदाताओं के लिए यह नीलामी 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक विभिन्न रोपणियों में आयोजित की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, शासकीय उद्यान रोपणी बिन्द्रानवागांव (विकासखंड धमतरी) में 15 अप्रैल 2026, बुधवार को नीलामी आयोजित होगी। इसी प्रकार शासकीय उद्यान रोपणी भाठागांव (विकासखंड कुरूद) में 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे नीलामी रखी गई है। वहीं शासकीय उद्यान रोपणी सेमरा (विकासखंड नगरी) में 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को नीलामी संपन्न होगी।

उद्यान विभाग ने बताया है कि जो भी इच्छुक व्यक्ति आम फलबहार की नीलामी में भाग लेना चाहते हैं, वे नीलामी से पूर्व संबंधित रोपणियों में जाकर आम फलबहार का अवलोकन कर सकते हैं तथा नीलामी की नियम एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों को संबंधित रोपणी कार्यालय में 5000 रुपए की अमानत राशि जमा करनी होगी। इसके पश्चात ही उन्हें नीलामी में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
उद्यान विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से नीलामी में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना