Ro no D15139/23

इंजीनियरिंग कॉलेज डिगमा में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति पर जागरूकता शिविर आयोजित 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग, राज्य की नई नीतियों की दी गई विस्तृत जानकारी

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज डिगमा, अम्बिकापुर में गुरुवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार, नवाचार एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराना था।
शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा के अधिकारियों द्वारा विभाग संचालित छत्तीसगढ़ इनोवेशन एवं स्टार्टअप प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 तथा औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रावधानों के अंतर्गत स्टार्टअप पंजीयन प्रक्रिया, वित्तीय अनुदान, कर छूट, प्रोत्साहन एवं अन्य रियायतों संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्र में संभावनाओं को समझा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्टार्टअप स्थापित करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला, सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना, कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. रॉबिन थॉमस, श्री निर्विकार गौतम, स्टार्टअप सेल प्रभारी श्रीमती पूजा पात्रे, श्री पियूष राय एवं प्राचार्य डॉ. आर.एन. खरे सहित अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह शिविर विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करने एवं राज्य शासन की उद्योगोन्मुखी नीतियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

  • Related Posts

    कवर्धा पीजी कालेज मैदान में 27 से स्वदेशी मेला भूमि पूजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होगे शामिल

    27 मार्च 2026 से पी जी कॉलेज मैदान में होगा भव्य स्वदेशी मेला कवर्धा- आगामी 27 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक पी जी कॉलेज मैदान में होने वाले स्वदेशी…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक से खिलाड़ियों को नई पहचान- मुख्यमंत्री का भरोसा, हर कदम पर सरकार साथ  विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को भेंट की वॉलीबॉल, कहा-’प्रतिभा को मिलेगा सही मंच और सम्मान’

    अम्बिकापुर 21 मार्च 2026/  सरगुजा ओलंपिक 2026 के शुभारंभ अवसर पर श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत