Ro no D15139/23

संविधान दिवस में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष   सत्येन्द्र कुमार साहू के उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर में न्यायाधीशों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की आत्मा अर्थात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों, नैतिक मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं अवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा सभी को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। उक्त कार्यक्रम में श्री शैलेश अच्युत पटवर्धन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर, श्री जनार्दन खरे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जशपुर, श्रीमती सरोजनी जनार्दन खरे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के अतिरिक्त न्यायाधीश जशपुर,   सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर,   क्रांति कुमार सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी जशपुर, कु श्वेता बघेल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, कु चौताली खांडेकर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के प्रथम अति न्यायाधीश जशपुर, कु पूनम नाशिने प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के द्वितीय अति. न्यायाधीश जशपुर, कु नेहा तिर्की, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के तृतीय अति. न्यायाधीश जशपुर एवं जिला न्यायालय जशपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया जिला पंचायत तथा बालक गृह जशपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, कु. चौताली खांडेकर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के प्रथम अति न्यायाधीश जशपुर, कु. पूनम नाशिने प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के द्वितीय अति. न्यायाधीश जशपुर, कु. नेहा तिर्की, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के तृतीय अति. न्यायाधीश जशपुर तथा अधिकार मित्र   निरंतर कुजूर उपस्थित रहें।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार तथा अन्य कानूनी अधिकारों से लोगों को जागरूक करना रहा। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के संबंध में कानूनी जानकारी, नशा मुक्ति, बाल श्रम निषेध, मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012, समझौते के माध्यम से प्रकरण निराकरण हेतु नेशनल लोक अदालत, निशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को

    *नारायणपुर में मिनी राईस मिल से 4 लोगों को मिला रोजगार*   रायपुर, 25 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) देश के बेरोजगार युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन का आयोजन

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़ेंगे युवा और नागरिक   रायपुर, 25 जुलाई 2026/अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार