Ro no D15139/23

शिविर में मौके पर बना आयुष्मान कार्ड, हितग्राही को मिली तत्काल राहत

ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिल रहा योजनाओं का लाभ*

रायपुर, 19 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत और समाधान का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम कामेश्वरनगर में आयोजित शिविर में पचावल निवासी श्री अनिल सिंह को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया। उन्होंने शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मौके पर ही कार्ड जारी कर उन्हें सौंप दिया गया।

आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर श्री अनिल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी, जिससे आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में स्वास्थ्य, राशन कार्ड, पेंशन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित ये शिविर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलने से लोगों को सहूलियत मिल रही है तथा शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें