Ro no D15139/23

बाबा गुरू घासीदास जी ने समाज को दिखाई एक नई राह : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम सोमनी में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए और मॉडल जैतखाम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की
– विधानसभा अध्यक्ष मिनीमाता बाजार चौक सोमनी में गुरू घासीदास बाबा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मिनीमाता बाजार चौक सोमनी में आयोजित गुरू घासीदास बाबा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरू घासीदास बाबा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने गुरू घासीदास बाबा जयंती के अवसर पर ग्राम सोमनी में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए और मॉडल जैतखाम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को गुरू घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी का सफेद ध्वज शांति, सद्भावना, भाईचारा एवं एकता का प्रतीक चिन्ह है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने समाज को एक नई राह दिखाई है। बाबा गुरू घासीदास ने समाज को जोडऩे का कार्य किया है। इसी उद्देश्य को लेकर उनका अवतरण हुआ था। उन्होंने कहा कि गुरू घासीदास बाबा जी के आशीर्वाद से देश और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और विकास के कार्य तेजी के साथ बढ़ रहे है। बाबा गुरू घासीदास जी के जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम, सड़क और विकास के अनेक कार्य किए गए है।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. दादू लाल जोशी ने दिया। इस अवसर पर समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत के सदस्य श्री अंगेश्वर देशमुख, सरपंच श्रीमती नीलिमा साहू, सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री तामेश्वर बंजारे, सतनामी समाज के सचिव श्री अश्वनी बांधे, श्री रोहित चंद्राकर, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में सतनामी समाज एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
  • Related Posts

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    Iran War : न्यूज एजेंसी Reuters के मुताबिक, उस फोन कॉल तक डोनाल्ड ट्रंप पहले ही सैन्य कार्रवाई के आइडिया को मंजूरी दे चुके थे. लेकिन उन्होंने अभी ये तय नहीं…

    Read more

    हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल

    *जेल बंदियों सहित 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी बस्तर में उल्लास महापरीक्षा में लिया भाग* रायपुर, 23 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में शिक्षा और ज्ञान की नई अलख…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे