Ro no D15139/23

बाबर और रिजवान का पहले T20 से पत्ता साफ, अब PCB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ड‍िमोशन

खेल डेस्क । पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, पूर्व कप्तान बाबर आजम और मौजूदा वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार को जारी की गई नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स लिस्ट में कैटेगरी ‘B’ में डाल दिया है. दरअसल, पीसीबी ने इस बार किसी भी खिलाड़ी को टॉप यानी एलीट कैटेगरी में जगह नहीं दी. बोर्ड ने कुल 30 खिलाड़ियों को सिर्फ कैटेगरी बी, सी और डी में शामिल किया है. पीसीबी ने इस बार किसी भी खिलाड़ी को टॉप यानी एलीट कैटेगरी ‘ए’ में जगह नहीं दी है.
पीसीबी ने अपने बयान में कहा- ये कॉन्ट्रैक्ट्स 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक लागू रहेंगे. इससे साफ होता है कि बोर्ड लगातार राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पहचान देने और उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस बार की लिस्ट में 10-10 खिलाड़ियों को कैटेगरी बी, सी और डी में रखा गया है.
पीसीबी कॉन्ट्रैक्ट में क‍ितनी म‍िलेगी कीमत?
पीसीबी की रिलीज में कॉन्ट्रैक्ट्स की वैल्यूएशन का जिक्र नहीं किया गया है. वहीं बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को उनके लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से डाउनग्रेड किया गया है. इसमें पिछले साल का T20 वर्ल्ड कप, इस साल की ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी और बांग्लादेश व वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गई सीरीज भी शामिल हैं.
सलमान अली आगा का हुआ प्रमोशन
टी20 कप्तान सलमान अली आगा को इस बार प्रमोशन मिला है. उन्हें ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल किया गया है. सैम अय्यूब और हसन रऊफ भी अपग्रेड हुए हैं. पिछले साल जहां 27 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट मिला था, वहीं इस बार पीसीबी ने इसे बढ़ाकर 30 खिलाड़ियों तक कर दिया है. इनमें 12 नए खिलाड़ी भी शामिल हैं. इनमें अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा और सुफि‍यान मुकीम शामिल हैं.
केवल 9 ख‍िलाड़ी पुरानी कैटेगरी में शामिल
इस बार 9 खिलाड़ी अपनी पुरानी कैटेगरी में ही बरकरार हैं. इनमें अब्दुल्ला शफीक (कैटेगरी सी), खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर (तीनों कैटेगरी डी), नौमान अली, साजिद खान और सऊद शकील (तीनों कैटेगरी सी) और शाहीन शाह अफरीदी (कैटेगरी बी) शामिल हैं.
वहीं, इस साल 8 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. इनमें आमिर जमाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद इरफान खान और उस्मान खान का नाम है. ये सभी पिछले साल कैटेगरी डी में थे.
पाकिस्तान के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी:
कैटेगरी B (10 खिलाड़ी): अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिजवान, साइम अय्यूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी.
कैटेगरी C (10 खिलाड़ी): अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान और सऊद शकील.
कैटेगरी D (10 खिलाड़ी): अहमद दानियाल, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद और सुफ़यान मुकीम.

 

  • Related Posts

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    हनी सिंह और बादशाह को कोर्ट की फटकार, गाने को डिलीट करने का आदेश

    Hindi Song Controversy: एक वक्त था जब इंटरनेट पर कुछ गाने तेजी से वायरल होते थे, लेकिन उनके बोलों को लेकर अक्सर विवाद भी खड़े हो जाते थे. अब ऐसे ही…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?