Ro no D15139/23

बालोद रेलवे स्टेशनः आधुनिक सुविधाओं के साथ क्षेत्रीय संपर्क का सशक्त केंद्र

रायपुर -16 जुलाई, 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत व्यापक पुनर्विकास किया गया है। लगभग 06 करोड़ रूपए की लागत से विकसित इस स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
पुनर्विकास कार्य के तहत स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधाओं, बेहतर सुगम्यता स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली तथा बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं का विकास किया गया है। इन सुधारों से यात्रियों को अधिक सहज एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो रहा है। साथ ही, यह स्टेशन बालोद जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करते हुए क्षेत्रीय रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाता है।

बालोद जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, कृषि एवं औद्योगिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र दल्लीराजहरा लौह अयस्क खदानों, तांदुला जलाशय, तथा आसपास के प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों के कारण प्रदेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल है। साथ ही, यह क्षेत्र कृषि एवं खनिज आधारित गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है। आधुनिक रेलवे स्टेशन से इन पर्यटन स्थलों तक पहुँच और अधिक सुगम होगी तथा स्थानीय व्यापार, पर्यटन एवं रोजगार को नई गति मिलेगी।

पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत बालोद स्टेशन पर 340 वर्गमीटर का नया कॉनकोर्स भवन, 4,236 वर्गमीटर का विकसित सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म शेल्टर की उपलब्धता एवं उन्नयन, प्लेटफॉर्म सरफेसिंग में सुधार, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, नया प्रवेश द्वार तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक सज्जा विकसित की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

स्टेशन परिसर में 1,200 वर्गमीटर का दोपहिया एवं चारपहिया वाहन पार्किंग क्षेत्र, एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली, 10 सीसीटीवी कैमरे तथा सोलर लाइट मास्ट स्थापित किए गए हैं। इन सुविधाओं से स्टेशन की सुरक्षा, स्वच्छता, ऊर्जा दक्षता तथा यात्री सूचना प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बालोद रेलवे स्टेशन का यह कायाकल्प न केवल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। यह विकास कार्य रेलवे की यात्री-केंद्रित एवं सतत् विकास की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

  • Related Posts

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    खाद्य मंत्री  बघेलआज दोपहर एक बजे ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ

      राज्य के तीन स्थानों में होगा शुरू रायपुर,8 अगस्त 2026/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल आज 8 अगस्त को दोपहर एक बजे अन्नपूर्ति ग्रेन…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन