Ro no D15139/23

बलौदा बाजार कलेक्टर ने सहकारी समिति सुहेला में धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण

धान का सही वजन करने व नमी पर कड़ी निगरानी के निर्देश

जिले में अब तक 13902 किसानों से 61426मेट्रिक टन धान खरीदी

रायपुर।  बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को सुहेला प्रवास के दौरान ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सुहेला में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या, अब तक की खरीदी एवं किसानों की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने तौल मशीन में धान का निर्धारित मात्रा में वजन एवं नमी पर कड़ी निगरानी रखने एवं किसानों की सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तौल मशीन में धान का वजन कराया और नमी मशीन में धान की नमी की भी जांच की। उन्होंने धान बेचने आये किसानों से पूछ -ताछ करते हुए केन्द्र में किसी प्रकार की असुविधा या टोकन कटाने में कोई दिक्कत आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई समस्या नहीं है, प्रशासन के द्वारा इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है। कुछ किसानों ने बताया कि धान बेचने टोकन लेने आये हैं वहीं कुछ किसानों ने समिति में कच्चे फर्श होने पर धान खराब होने से बचाने के लिये पक्का फर्श की मांग की। इस पर कलेक्टर ने आगामी दिनों में पक्का फर्श निर्माण का आश्वासन दिये।

बताया गया कि समिति अंतर्गत 1095 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 114 किसानों से 2013 किसानों से 5057क्विंटल धान खरीदी हुईं है। जिले में अब तक 13902 किसानों से 61426 मेट्रिक टन धान खरीदी हुईं है।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….