Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में बलौदाबाजार के खिलाड़ियों ने जीते सात मेडल

*अक्टूबर में गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह*

रायपुर. 9 सितम्बर 2025. विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों ने सात मेडल्स जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मेडल विजेता ये खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में गुजरात के सूरत में आयोजित नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के कोच ईशान महंत ने बताया कि बलौदाबाजार जिले से आठ खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए जिनमें से सात खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्या महंत ने 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, तनिष्क ने 35 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, अतीक्षा महंत ने 21 किलोग्राम वर्ग में रजत, टिकेश्वर पटेल ने 54 किलोग्राम वर्ग में रजत, दामिनी ने 45 किलोग्राम वर्ग में रजत, राहुल पटेल ने 18 किलोग्राम वर्ग में कांस्य और ईशान महंत ने 68 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

कुडो खेल मूलतः जापानी मिश्रित मार्शल आर्ट की श्रेणी में आता है जिसमें पारंपरिक कराटे, जूडो, जुजुत्सु, मय थाई और किकबॉक्सिंग की तकनीकों का एक सुरक्षित, आधुनिक और व्यावहारिक संयोजन किया जाता है। इस खेल में खिलाड़ी डोगी (विशेष वर्दी), हेडगियर, बैंडेज, माउथगार्ड और प्लेक्सीग्लास शील्ड पहनते हैं ताकि चेहरे और मस्तिष्क को गंभीर चोटों से बचाया जा सके। यह खेल हाथ-पैर, सिर और धड़ से हमला करने, शरीर के विभिन्न हिस्सों से विरोधी को टैकल करने और फेंकने (जूडो) या जमीन पर पटकने (कुश्ती) की तकनीकों का मिश्रण है।

  • Related Posts

    सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 अगस्त तक

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां जिन्हें…

    Read more

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन की तिथि जारी

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई०टी०आई० एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति,…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल