Ro no D15139/23

अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 

नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चैन माउंटेड मशीन जब्त, अवैध खनन पर लगातार सख्ती

रायपुर, 28 मई 2026/ बलरामपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत धौली लिबरा स्थित रेत खदान का औचक निरीक्षण किया गया, जहां कन्हर नदी किनारे नियम विरुद्ध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेड मशीन को जब्त किया गया।

खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी ने बताया कि रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पचावल स्थित पांगन नदी में वर्तमान में तीन रेत खदानें स्वीकृत एवं संचालित हैं। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर निरीक्षण के दौरान नदी किनारे पोकलेन मशीन से अवैध उत्खनन किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मशीन को तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी ग्राम पचावल क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पांगन नदी में अवैध रूप से रैम्प और रास्ता निर्माण करते पाए जाने पर एक जेसीबी वाहन जब्त किया गया था तथा एक लाख रुपये की शास्ति राशि शासकीय कोष में जमा कराई गई। वहीं अवैध रेत भंडारण के मामले में एक जेसीबी और हाइवा वाहन जब्त कर 42 हजार 850 रुपये की वसूली की गई।
खनिज विभाग की टीम ने मई 2026 के दौरान राजपुर, बरियों और शंकरगढ़ क्षेत्र में महान नदी एवं गलफूला नदी से अवैध रेत परिवहन करते हुए 19 वाहनों को भी जब्त किया है। इन वाहनों को सुरक्षार्थ संबंधित थाना और पुलिस सहायता केंद्रों में रखा गया है।

जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्रवाई का प्रभाव लगातार दिखाई दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 152 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 142 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 35 लाख 2 हजार 524 रुपये की वसूली की गई। वहीं शेष मामलों में नोटिस जारी कर कार्रवाई प्रक्रिया जारी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 12 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 1 लाख 78 हजार 880 रुपये की वसूली की गई है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    गांवों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा

      कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल में उचित मूल्य दुकान, सहकारी समिति, महिला आजीविका गतिविधियों, आंगनबाड़ी, स्कूल एवं रीपा सेंटर का किया निरीक्षण योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत…

    Read more

    जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत

      बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार रायपुर ,11 अगस्त 2026/ बस्तर में मलेरिया से जंग अब…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल