Ro no D15139/23

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान की किया क्लीन स्विप, तीसरा T-20 6 विकेट से जीता

खेल डेस्क। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज में 3-0 से हरा दिया। शारजाह में रविवार को खेले गए तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। 144 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बांग्लादेश के लिए नाबाद अर्धशतक लगाने वाले सैफ हसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अफगान के बैटर्स बड़ी पारी नहीं खेल सके

अफगानिस्तान के लिए दरवेश अब्दुल रसूली ने 29 गेंद पर 32 रन बनाए। वे टॉप स्कोरर रहे। सेदिकुल्लाह अटल ने 28 और मुजीब उर रहमान ने 23 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफूद्दीन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। नसूम अहमद और तंजीम हसन साकिब ने 2-2 विकेट लिए। शोरिफूल इस्लाम और रिशाद हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

सैफ हसन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए

बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने नाबाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंद पर 7 छक्के और 2 चौके की मदद से 64 रन बनाए। तंजीद हसन ने 33 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए। अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिए। राशिद खान ने 4 ओवर में 13 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले सके।

तीन मैचों की वनडे सीरीज भी

बांग्लादेश ने टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 4 विकेट और दूसरा 2 विकेट से जीता था। अब टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 8 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

  • Related Posts

    रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न

    रायपुर, 22 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत सीएसआईडीसी, रायपुर के बैनर तले तथा निम्समे, हैदराबाद के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), भाटापारा…

    Read more

    प्रदेश में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को मिली नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने  राज्य में गौधाम योजना का किया शुभारंभ

     जशपुर के बाला छापर स्थित गौधाम भी शामिल जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ आयोजित जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ राज्य में गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?