Ro no D15139/23

धान खरीदी वर्ष 2025-26 : किसानों को नगद भुगतान की सुगमता हेतु बैंकर्स बैठक आयोजित

अम्बिकापुर 18 सितम्बर 2025/  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी वर्ष 2025-26 में किसानों और खातेदारों को नगद राशि का भुगतान सुगमता से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चन्द्राकर की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं इंडसइंड बैंक के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में आगामी धान खरीदी सत्र के दौरान किसानों को त्वरित और सुगम भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी बैंकों ने सहयोग प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की।
विदित हो कि धान खरीदी वर्ष 2024-25 में सरगुजा संभाग अंतर्गत पांच जिलों की 31 शाखाओं से जुड़ी 153 समितियों के कुल 203 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 1,95,647 किसानों से 1,28,43,956.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। इस दौरान किसानों/खातेदारों को बैंकों द्वारा 2,95,411.00 लाख रुपये का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चन्द्राकर ने कहा कि शासन के मंशानुरूप किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से नगद भुगतान सुनिश्चित करना बैंक की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी बैंकर्स को मिलकर कार्य करना होगा ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार