Ro no D15139/23

विशेष विद्यालय में खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं आयोजित

अम्बिकापुर 18 सितम्बर 2025/  ’’सेवा पखवाड़ा’’ 2025 अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यार्थियों के विशेष विद्यालय में गुरुवार को खेल-कूद प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जनप्रतिनिधियों में डॉ शिवमंगल सिंह, श्री मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। नगर पालिक निगम के सभापति श्री टिन्नी द्वारा दिव्यांग बच्चों के प्रतिभाओं की सराहना की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये बच्चे प्रतिभावान हैं, बच्चों मे अद्भुत क्षमता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण पर विधिक जानकारी प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री व्ही.के. उके द्वारा दिव्यांग स्कूलों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय अम्बिकापुर में खेल-कूद प्रतियोगिता के तहत कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, पेंटिग का आयोजन किया गया तथा  विद्यार्थियों द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया। इसी तरह होलीक्रास आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय अम्बिकापुर द्वारा पेंटिग, स्लोगन लेखन, बलून शर्ट, चना चम्मच, बलून ढूढ़ना, न्यूज पेपर फाड़ना, तीन पैर दौड़, गेंद फेंकना, आलू जमा करना, एकल नृत्य, छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुती दी गई। इस दौरान प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम के दौरान शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय अम्बिकापुर की प्रभारी अधीक्षक श्रीमती शाबरा बी. खान, होलीक्रास आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय अम्बिकापुर से सिस्टर श्वेता तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान