Ro no D15139/23

जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा संपन्न

राजनांदगांव 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर रविवार 22 मार्च 2026 को राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 140 परीक्षा केन्द्रों में लगभग 2906 परीक्षार्थी हुए।
जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि परीक्षा दिलाने के लिए शिक्षार्थियों में उत्साह रहा। उन्होंने बताया कि किसी कारणवश शिक्षा प्राप्त नहीं करने वाले 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शिक्षार्थियों का चिन्हांकन कर स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से अध्ययन-अध्यापन कार्य संपन्न कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थी अपने आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कर परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर परीक्षा दिलाई। परीक्षा के आयोजन के लिए चयनित ग्रामों के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुविधानुसार परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर शिक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए। ग्राम अंजोरा में मां बेटा ने एक साथ परीक्षा दिलाई। जिला जेल में संचालित उल्लास साक्षरता केन्द्र में 7 निरक्षर बंदीयों ने परीक्षा दिलाई। परीक्षा केन्द्र में परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं मूल्यांकनकर्ता की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों का केन्द्राध्यक्ष पर्यवेक्षक, स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा स्वागत किया गया। स्वयंसेवी शिक्षकों ने परीक्षार्थियों का केन्द्र तक लाने में अपना सहयोग दिया।
क्रमांक 129 —————–

  • Related Posts

    विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ’ कैबिनेट मंत्री  लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने टीबी मुक्त कोरबा के लिए दिलाया संकल्प

      कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ आज  कलेक्ट्रेट…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित   ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

     कोरबा, 24 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे