Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित   ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

 कोरबा, 24 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इन विद्यालयों का उद्देश्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु सघन तैयारी उपलब्ध कराना है। जारी समय-सारणी के अनुसार प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026, रात्रि 11ः59 बजे तक निर्धारित है। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के मध्य सुधार कर सकेंगे। इसके पश्चात 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र 01 मई से 09 मई 2026 के बीच डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026, दिन रविवार को किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail⁠  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने में सहायता के लिए छात्र अपने विकासखंड के नजदीकी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (छुरीकला, लाफा पाली, पोड़ी-उपरोड़ा) अथवा प्रयास आवासीय विद्यालय, डिंगापुर (कोरबा) में संपर्क कर निर्धारित समय में निःशुल्क सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए विभाग के अधिकारी 7869096888 और 7389452766 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • Related Posts

    यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा में तिरंगा फहराया जाये – डाॅ.सलीम राज

      छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील…

    Read more

    श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

      बस्तर की जनता की जीत हुई, नक्सलावाद हार गया – उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा रायपुर, 13 अगस्त 2026/ उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां