Ro no D15139/23

सांसद बस्तर महेश कश्यप ने छात्राओं को प्रदान किया साइकिल सरस्वती साइकिल योजनांतर्गत 12 स्कूलों की बेटियों को मिला लाभ

शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज की दशा और दिशा दोनों बदली जा सकती है। इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए करपावंड में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद   महेश कश्यप और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप रहे। इस दौरान बकावंड ब्लॉक के 12 हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों करपावंड, मंगनार, जैबेल, सतोषा, टेंपल कोमार, लावागांव, बड़े देवड़ा, संधकरमरी, मारीगुड़ा, तोगंकोगेरा और छिंदगांव की छात्राओं को निरूशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।
इस मौके पर सांसद  महेश कश्यप ने कहा कि पहले छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए घर से स्कूल तक पैदल चलना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। सरस्वती साइकिल योजना ने उनकी इस राह को आसान बना दिया है। अब 5 किलोमीटर के दायरे में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं और अपना भविष्य गढ़ें। पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप ने अपने उद्बोधन में सामाजिक बदलाव पर जोर देते हुए कहा कि पहले लोग कहते थे, लड़की को पढ़ाकर क्या करेंगे, उसे तो दूसरे घर जाना है, लेकिन अब यह धारणा बदल चुकी है। बेटियां पढ़-लिखकर न केवल नौकरी कर रही हैं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बन रही हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार ग्रहण करने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनबारी भद्रे, जनपद उपाध्यक्ष   तरुण पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधी और खंड शिक्षा अधिकारी   चंद्रशेखर यादव, बीआरसी   सोनसिंह बघेल, प्राचार्य श्री रामलाल कश्यप सहित सभी 11 स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

      रायपुर, 6 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय…

    Read more

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….