Ro no D15139/23

धमतरी जिले में पात्र छात्राओं को मिल रही शासन की साइकिल योजना का लाभ

नगरी विकासखंड में 2,184 और मगरलोड में 218 छात्राओं को वितरित हुई साइकिलें

कुरुद और धमतरी ब्लॉक में असेंबल एवं परीक्षण कार्य जारी
कलेक्टर बोले– शिक्षा में निरंतरता हेतु शासन की योजना छात्राओं के लिए बड़ी सुविधा

धमतरी 16 सितंबर 2025/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण का कार्य जिले में निरंतर गति पकड़ रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी देवेश सूर्यवंशी ने बताया कि इस योजना के तहत पौने दो साल में 3,638 पात्र छात्राओं को साइकिल वितरण किया जाना है।

उन्होंने बताया कि निर्माता कंपनी द्वारा साइकिलों का असेंबल कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण साइकिल उपलब्ध हो सके।
नगरी विकासखंड में अब तक 2,184 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है, वहीं मगरलोड विकासखंड में 218 साइकिलों का वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त कुरुद एवं धमतरी विकासखंड में साइकिलों का असेंबल कार्य जारी है और परीक्षण उपरांत छात्राओं को शीघ्र ही वितरण किया जाएगा। प्रत्येक साइकिल वितरण से पहले ब्लॉक स्तरीय परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जा रहा है, ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो।
कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा ने कहा कि शासन की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा तक सरल पहुंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं का विद्यालय तक आने-जाने का समय और परिश्रम दोनों की बचत होगी तथा उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयसीमा में सभी पात्र छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाए।
शासकीय विद्यालयों एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं की अनुसूचित जाति / जनजाति एवं गरीबी रेखा के नीचे (बी.पी.एल.) की छात्राओं को शाला तक आवागमन की सुविधा प्रदान करना एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना|
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिले के सभी विकासखंडों में पात्र छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से साइकिल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही साइकिलों का परीक्षण कर ही छात्राओं को वितरण किया जा रहा है, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित साइकिल प्राप्त हो सके।इस प्रकार शासन की योजना के तहत साइकिल वितरण से छात्राओं की शिक्षा को नई दिशा और प्रोत्साहन मिल रहा है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?