Ro no D15139/23

सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं से किया जा रहा लाभान्वित

– ग्रामीणों को नीर और नारी जलयात्रा के माध्यम से जल संरक्षण एवं फसल चक्र परिवर्तन के लिए किया गया जागरूक
राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। जिले में सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं से लाभान्वित किया जा रहा है। छुरिया विकासखंड के कोलिहापुरी, पिनकापार, तुर्रेगढ़, लालूटोला, सीताकसा में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नीर और नारी जलयात्रा के माध्यम से जल संरक्षण एवं फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। जिले में आदि कर्मयोगी अभियान बहु विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। यह अभियान योजना निर्माण को संस्थागत रूप देने तथा आदिवासी क्षेत्र में अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राजनांदगांव जिले के 105 गांवों का चयन किया गया है। जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाएं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना, पीएमजनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता एवं संतृप्तिकरण तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों में विकास के लिए जानकारी दी जा रही है। जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

    राजनांदगांव 26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)जिले में छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। कलेक्टर श्री…

    Read more

    राजनांदगांव कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    राजनांदगांव 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी