Ro no D15139/23

कलेक्टर से श्रेष्ठ आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स ने की मुलाकात

कलेक्टर   जितेन्द्र यादव से आज कलेक्टर कक्ष में देश के श्रेष्ठ आपदा मित्र के लिए चयनित राजनांदगांव जिले के आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर श्री पुष्पेंद्र कुमार साहू तथा कुमारी अनुसुइया साहू ने मुलाकात की। कलेक्टर ने आपदा मित्रों को गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए अवसर प्रदान होने और गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित होने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान आपदा मित्रों ने अपना अनुभव साझा किए।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एनडीएमए नई दिल्ली के मार्गदर्शन में देश के 150 श्रेष्ठ आपदा मित्रों का चयन गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए अवसर प्रदान किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राजनांदगांव जिले के दो आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर श्री पुष्पेंद्र कुमार साहू तथा कुमारी अनुसुइया साहू का चयन किया गया तथा सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवा कार्य करने के लिए देश के सभी 150 आपदा मित्रों को 25 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के साथ भोज में शामिल हुए तथा राष्ट्रपति भवन भ्रमण किया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस में एनडीएमए के साथ सभी आपदा मित्रों ने परेड में गेस्ट स्वयंसेवक के रूप में भाग लिया। सुषमा स्वराज भवन नई दिल्ली में गृहमंत्री एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री के साथ आपदा मित्र स्वयंसेवकों का संवाद हुआ।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में