Ro no D15139/23

वेस्ट से बना बेस्ट पार्कः कलेक्टर  रोहित व्यास ने किया निरीक्षण कबाड़ से तैयार आकर्षक कलाकृतियों ने खींचा ध्यान बच्चों और युवाओं के लिए विकसित की गई विशेष सुविधाएं हरियाली बढ़ाने और पौधरोपण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 07 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज जनपद पंचायत दुलदुला के पास विकसित किए गए वेस्ट पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में विकसित सुविधाओं का अवलोकन करते हुए परिसर को और अधिक आकर्षक, स्वच्छ एवं हरित बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने विशेष रूप से पार्क में व्यापक पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। यह पार्क “वेस्ट टू बेस्ट” की अवधारणा पर विकसित किया गया है, जहां सॉलिड वेस्ट एवं अनुपयोगी सामग्री से सुंदर और उपयोगी कलाकृतियां तैयार की गई हैं। पार्क में पुराने टायर, लोहे के कबाड़ एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग कर आकर्षक संरचनाएं बनाई गई हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  व्यास ने अधिकारियों को पार्क में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नवाचार न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि लोगों को स्वच्छता एवं पुनर्चक्रण के प्रति भी जागरूक करते हैं। इस अवसर पर एसडीएम कुनकुरी  नंदजी पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौने एवं विभिन्न सजावटी संरचनाएं तैयार की गई हैं। पुराने टायरों से झूले बनाए गए हैं, वहीं पुराने लोहे के पार्ट्स से घोड़ा, मयूर, तितली जैसी कलात्मक आकृतियां निर्मित की गई हैं। इन कलाकृतियों ने पार्क को एक अलग पहचान दी है।
इसके साथ ही युवाओं और आम नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पार्क में ओपन जिम की सुविधा भी विकसित की गई है, जहां लोग व्यायाम कर सकते हैं। पार्क को परिवारों एवं बच्चों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य गतिविधियों का बेहतर केंद्र बनाने का प्रयास किया गया है।

  • Related Posts

    शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *वित्त मंत्री ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*   *सामुदायिक भवन, बाल उद्यान और नाली निर्माण से बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं*   *अधोसंरचना…

    Read more

    NEET परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क विषय आधारित मार्गदर्शन, 21 मई से शुरू होंगी कक्षाएं

      अम्बिकापुर 19 मई 2026/   जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा जिले के ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है, जो NEET 2026…

    Read more

    NATIONAL

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान