Ro no D15139/23

कलेक्टर श्री व्यास ने सिरिमकेला में निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश निर्माणाधीन प्राथमिक शाला और सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा

 

जशपुरनगर 07 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज दुलदुला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सिरिमकेला पहुंचकर निर्माणाधीन शासकीय प्राथमिक शाला एवं सामुदायिक भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। इस दौरान एसडीएम कुनकुरी श्री नंदजी पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री व्यास ने सबसे पहले निर्माणाधीन शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल भवन के विभिन्न कक्षों में जाकर अब तक हुए निर्माण कार्यों को देखा तथा निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए शौचालयों का भी निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नया स्कूल भवन तैयार होने से गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। पक्के एवं सुव्यवस्थित भवन में पढ़ाई होने से बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी तथा उन्हें सुरक्षित और सुविधायुक्त माहौल उपलब्ध होगा। इसके साथ ही शिक्षकों को भी शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री व्यास ने सिरिमकेला गांव में ही निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। भवन का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि शेष कार्यों को तेजी एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने सामुदायिक भवन में बिजली, पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामीणों को बैठक, प्रशिक्षण, सामाजिक कार्यक्रम एवं विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी। इससे गांव में सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत