Ro no D15139/23

बकावंड के परऊगुड़ा स्कूल में कम लागत में मिलीं बेहतर सुविधाएं

जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/ बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में सरकारी बजट के सदुपयोग और बेहतर प्रबंधन की एक अनुकरणीय तस्वीर सामने आई है। यहाँ ग्राम पंचायत गुमडेल के शासकीय प्राथमिक शाला परऊगुड़ा में न केवल एक आधुनिक स्कूल भवन तैयार किया गया है, बल्कि निर्माण कार्य में वित्तीय मितव्ययता की मिसाल भी पेश की गई है। इस विद्यालय के निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा 15 लाख 30 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के बेहतर तालमेल से मात्र 13 लाख 29 हजार रुपए की लागत में ही बच्चों को एक सर्वसुविधायुक्त और आकर्षक स्कूल भवन की सौगात मिल गई है।

बजट की इस बचत के बावजूद सुविधाओं की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी गई है। स्कूल का नया भवन अब किसी निजी स्कूल की तरह सुसज्जित नजर आता है, जहाँ बिल्डिंग एज लर्निंग एड तकनीक के माध्यम से दीवारों को ही पाठ्यपुस्तक का रूप दे दिया गया है। बरामदे से लेकर कक्षाओं के भीतर तक आकर्षक रंग-रोगन और ज्ञानवर्धक चित्रकारी की गई है, जिसमें गणितीय सूत्र, अंग्रेजी वर्णमाला, मानव शरीर की संरचना और महापुरुषों के प्रेरक चित्रों को उकेरा गया है। इसके अलावा, स्कूल परिसर में मुस्कान पुस्तकालय और जादूई पिटारा जैसे नवाचारों को भी शामिल किया गया है, जो बच्चों के मानसिक विकास में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

विद्यालय की दीवारों पर राष्ट्रगान के साथ-साथ राज्यगीत अरपा पैरी के धार जैसी राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रमुखता दी गई है, जो बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम कर रहे हैं। कम खर्च में उच्च गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं वाले इस भवन के निर्माण ने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति
दृढ़ हो, तो सरकारी संसाधनों का अधिकतम लाभ जनता तक पहुँचाया जा सकता है। इस नव-निर्मित परिसर को देखकर न केवल छात्र उत्साहित हैं, बल्कि ग्रामीणों में भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर एक नई उम्मीद जगी है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल