Ro no D15139/23

नैनो यूरिया-डीएपी से कम लागत में बेहतर उत्पादन, किसान राम लखन राजवाड़े ने साझा किया अपना अनुभव पत्ता गोभी, धान और अन्य फसलों में मिला बेहतर परिणाम, किसानों को नैनो उर्वरक अपनाने की दी सलाह

 

अम्बिकापुर 08 जून 2026/   आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम कंचनपुर निवासी प्रगतिशील किसान श्री राम लखन राजवाड़े ने नैनो यूरिया-डीएपी के उपयोग से खेती में मिले सकारात्मक परिणामों को साझा करते हुए अन्य किसानों को भी इसके प्रयोग की सलाह दी है।

किसान श्री राम लखन राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने पत्ता गोभी की फसल में नैनो यूरिया-डीएपी का प्रयोग किया, जिससे उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि पारंपरिक डीएपी की एक बोरी के मुकाबले नैनो यूरिया-डीएपी की कम मात्रा में ही अच्छे परिणाम देखने को मिले, जिससे खेती की लागत में भी कमी आई।

उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया-डीएपी का छिड़काव सीधे पौधों पर किया जाता है, जिससे पोषक तत्व सीधे फसल तक पहुंचते हैं और उनका बेहतर उपयोग होता है। इसके कारण फसल की वृद्धि और विकास में सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है।

श्री राजवाड़े लगभग 10 एकड़ भूमि में खेती करते हैं, जहां वे पत्ता गोभी, टमाटर, मक्का सहित अन्य फसलों की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि धान की फसल में भी नैनो उर्वरकों का छिड़काव किया गया, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए। फसल में बेहतर वृद्धि हुई तथा धान की बालियां अधिक विकसित और लंबी देखने को मिलीं।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि नैनो यूरिया-डीएपी का उपयोग कर स्वयं इसके परिणाम देखें। यह तकनीक खेती की लागत कम करने के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। नैनो उर्वरकों के उपयोग से पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ती है और मिट्टी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर