Ro no D15139/23

बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार एवं अंक बढ़ाने के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहें — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने विद्यार्थियों एवं पालकों को किया सतर्क

रायपुर,11 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा समाप्त होने के उपरांत वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रचलन में है। विगत वर्षों 2024 एवं 2025 में भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पूर्व एवं पश्चात कुछ विद्यार्थियों एवं पालकों को फर्जी फोन कॉल प्राप्त होने की शिकायतें सामने आई थीं, जिनमें फर्जी कॉलरों द्वारा परीक्षा परिणाम में सुधार करने, अंक बढ़ाने अथवा अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को उत्तीर्ण कराने के नाम पर अनुचित रूप से धनराशि की मांग की गई थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आमजन, छात्र-छात्राओं एवं पालकों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा परीक्षा परिणाम में सुधार, अंक बढ़ाने अथवा उत्तीर्ण कराने के नाम पर फोन कॉल अथवा किसी अन्य माध्यम से संपर्क किया जाता है, तो ऐसे भ्रामक एवं फर्जी कॉल पर किसी भी स्थिति में विश्वास न करें तथा किसी प्रकार का आर्थिक लेन-देन न करें। ऐसे फर्जी कॉल प्राप्त होने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के फर्जी कॉल अथवा धनराशि की मांग का मण्डल से कोई संबंध नहीं है। अतः छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील है कि वे ऐसे फर्जी कॉल से भ्रमित न हों, किसी के झांसे में न आएं तथा सतर्क एवं सावधान रहें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल