Ro no D15139/23

कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव में भरी हुँकार

*कार्यकर्ता सम्मलेन कर भाजपा ने किया नगरी निकाय चुनाव का शंखनाद*

कवर्धा-भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा नगरी निकाय चुनाव के दृष्टि से स्थानीय गाँधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन कर शँखनाद किया । नगर के सभी 27 वार्डो के भाजपा पार्षद प्रत्याशी अपने अपने वार्डो से रैली के रूप में गाँधी मैदान पहुँचे जहाँ विशाल सभा को उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा ने संबोधित किया । कार्यकर्ता सम्मेलन में अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों ने जनता का आशीर्वाद लिया ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा आप सबके सुख दुःख में खड़े होने वाले । जन जन से सतत संपर्क करने वाले हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है । इन्हें आशीर्वाद देना है । उन्होंने कहा हमने 5 वर्ष काँग्रेस के कार्यकाल में भय और भ्रष्टाचार के माहौल में रहे है । और विधानसभा चुनाव में आप सबने कवर्धा के मुक्ति सग्राम में भाग लेकर बाहरी विधायक से कवर्धा को मुक्त किया है । कांग्रेस अपने हार से सबक नही लिया और अब दारू बेचने वाले को अपना शहर अध्यक्ष बनाया है । उन्होंने कहा आपने मुझे कवर्धा की जिम्मेदारी दी है विगत 1 वर्षों में 70 करोड़ से अधिक की राशी कवर्धा शहर को विकास कार्य के लिए मिला है । कवर्धा आपका शहर है मेरा अपना शहर है आपके सोच के अनुकूल ही यहाँ विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे ।उन्होंने कहा अध्यक्ष सहित सभी 27 पार्षद भाजपा के जीताने की जिम्मेदारी आपकी है शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हमारी है ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा पूरे छत्तीसगढ़ को अपने कार्यकाल में 5 साल पीछे ले जाने वाले काँग्रेस पार्टी को आपने सबक सिखाया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायी और इस एक वर्षो में विष्णुदेव साय जी ने अपने घोषणा पत्र के वादे पूरे कर दिए । महतारी वदन हो या गरीबो का पक्का मकान या किसानों को 3100 रुपये धान सभी वादे 1वर्षो में ही पूरे हुए । इसके अतिरिक्त चहुमुखी विकास छत्तीसगढ़ में हो रहा है चाहे शहर हो या गाँव । आप लाडले विधायक ने कवर्धा शहर में विकास के लिए 75 करोड़ से ऊपर की राशि स्वीकृत कराई है । भारतीय जनता पार्टी की सरकार गुड़ गवरनेंस देने में हमेशा अव्वल रहती है । आप कांग्रेसी सरकार में निकाय के अन्दर भी भ्रस्टाचार से तरसत रहे । छोटे छोटे कार्यों के लिए भटकते रहे है । अब ये चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है अपने बीच के जमीनी कार्यकर्ता को जिताकर कवर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष बनाइये । कवर्धा में विकास कार्य के लिए बजट का कोई बाधा नही होगा । उन्होंने कहा 27 पार्षद सहित अध्यक्ष कुल 28 कमल कवर्धा में खिलाना है ।

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से कवर्धा निकाय चुनाव प्रभारी लोकेश कावड़िया ,जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू,मोतीराम चंद्रवंशी, सियाराम साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,अनिल सिंह ठाकुर,देव कुमारी चंद्रवंशी, मनहरण कौशिक ,संतोष पटेल क्रांति गुप्ता,सतविंदर पाहुजा, सहित जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
सभा के बाद शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए भारत माता चौक तक रैली का आयोजन किया गया ।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल