Ro no D15139/23

विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल की बड़ी कार्रवाई गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज में धान–चावल की भारी कमी उजागर

जिले में धान एवं चावल के भंडारण तथा वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देशानुसार आज देर शाम विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल, नगरी द्वारा संयुक्त निरीक्षण कार्रवाई की गई।

इस संयुक्त दल में राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नगरी, तहसीलदार बेलरगांव, नायब तहसीलदार, खाद्य विभाग के खाद्य निरीक्षक नगरी, सहकारिता विभाग के सहकारिता विस्तार अधिकारी, मंडी विभाग के उप निरीक्षक एवं मंडी सचिव शामिल थे। दल द्वारा ग्राम गड्ढोंगरी माल स्थित श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया, जिसके संचालक श्री प्रशान्त चोपड़ा हैं।

निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध भौतिक सत्यापन करने पर अभिलेखों की तुलना में 3795.84 क्विंटल धान तथा 209 क्विंटल चावल की कमी पाई गई। यह गंभीर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मिल परिसर में संग्रहित 17190.40 क्विंटल धान एवं 35 क्विंटल चावल को जब्त किया गया।

उक्त जब्ती कार्रवाई मिल संचालक की अनुपस्थिति में मिल के मुंशी की मौजूदगी में की गई तथा जब्त सामग्री को सुरक्षित रखने हेतु उसे उन्हीं की सुपुर्दगी में सौंपा गया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार प्रचलन में है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं धान उपार्जन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta