Ro no D15139/23

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा का धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण पारदर्शी एवं सुचारू खरीदी सुनिश्चित करने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने सोमवार देर शाम जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों अछोटा, बोरसी, सलोनी, मोहंदी एवं लीलर-माकरदोना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया का गहन अवलोकन करते हुए टोकन कटने की स्थिति, किसानों द्वारा धान विक्रय, रकबा समर्पण एवं धान उठाव की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  गजेंद्र सिंग ठाकुर, एडीएम श्रीमती इंदिरा देहारी, एसडीम धमतरी  पीयूष तिवारी, एसडीम कुरूद नभसिंह कोसले, खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम, उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर  मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन किसानों के टोकन कट चुके हैं, उनका धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए तथा किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में छोटे एवं वास्तविक किसानों को विशेष प्राथमिकता दी जाए, जिससे उन्हें समय पर लाभ मिल सके।
रकबा समर्पण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं फर्जी बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संचालित होनी चाहिए।
कलेक्टर  मिश्रा ने यह भी निर्देशित किया कि जिन किसानों ने पहली बार धान बिक्री हेतु टोकन कटवाया है, उनके खेतों एवं घर जाकर राजस्व अधिकारियों द्वारा फसल का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध धान बिक्री पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए धान उठाव की प्रक्रिया को और अधिक शीघ्र करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की धान खरीदी योजना का लाभ उन्हें समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने की अपील की।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प