Ro no D15139/23

पीपरछेड़ी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 पाव अवैध देशी शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्ता

धमतरी, 28 जून 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम पीपरछेड़ी (ग), थाना अर्जुनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

प्रभारी अधिकारी श्री निशांत साधु के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण तथा आबकारी उप निरीक्षक श्री आशीष ध्रुव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी सुमित कुमार भारती के निवास पर सुनियोजित ढंग से दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 52 पाव अवैध देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई।

आरोपी सुमित कुमार भारती के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन अथवा विक्रय संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री आशीष ध्रुव, श्री अजय राज कश्यप, श्री गिरजा शंकर बघेल, श्री विवेक कुमार दीवान, मुख्य आरक्षक श्री मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक श्री प्रशांत यादव, सुश्री मेघा सिन्हा, सुश्री उमालक्ष्मी, श्री अरविंद नेताम, श्री कौशल नेताम, श्री राजकिशोर, श्री नीरज चंद्राकर तथा वाहन चालक श्री शैलेन्द्र साहू और श्री अर्जुन का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल