Ro no D15139/23

कोण्डागांव मंडी समिति की बड़ी कार्रवाई

*मक्का के अवैध परिवहन पर दो वाहन जब्त, 92,805 रूपए की वसूली*

रायपुर, 16 जून 2025/कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव के निरीक्षण दल ने मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मक्का के अवैध परिवहन में लगे दो वाहनों को जब्त किया है। मंडी सचिव श्री सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 13 एवं 14 जून को यह कार्रवाई माकड़ी क्षेत्र में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जून को ग्राम भारसोण्डी (ओडिशा) निवासी श्री नेपाल घरामी को माकड़ी तहसील में 500 बोरी मक्का का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसी तरह, 14 जून को ग्राम अम्पानी (ओडिशा) निवासी श्री उपेन्द्र मांझी 387 बोरी मक्का के साथ पकड़े गए। दोनों ही मामलों में मंडी कागजातों का अभाव पाया गया। मंडी अधिनियम 1972 की धारा 23 के तहत इन दोनों मामलों में मक्का और वाहन को जब्त कर पुलिस थाना माकड़ी की अभिरक्षा में सौंपा गया। साथ ही अधिनियम की धारा 19(4) के तहत संबंधित व्यापारियों से देय शुल्कों का पांच गुना शुल्क, कृषक कल्याण शुल्क, निराश्रित शुल्क तथा धारा 53 के तहत कुल 92,805 रूपए की राशि की वसूली की गई। मंडी समिति द्वारा यह कार्रवाई किसानों के हित और पारदर्शी कृषि व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 में मक्का के अवैध व्यापार के कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिनमें 3.20 लाख रूपए की वसूली की गई थी। मंडी समिति ने कहा है कि कृषि उपज के अवैध व्यापार पर सख्ती से निगरानी की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई