Ro no D15139/23

सतारा लेडी डॉक्टर सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, हथेली पर था जिसका नाम, पकड़ा गया वो आरोपी

मुंबई । महाराष्ट्र के सतारा जिले में गुरुवार को एक लेडी डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले लेडी डॉक्टर ने अपने हाथ पर एक नोट लिखा. उस नोट में उसने एक पुलिस इंस्पेक्टर और प्रशांत बनकर का नाम लिखा है. उसने आरोप लगाया है कि उसे प्रताड़ित किया गया और उसका चार बार रेप किया गया. अब इस सुसाइड केस में बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने प्रशांत बनकर को शनिवार सुबह सतारा के पास से अरेस्ट कर लिया है.
हालांकि, मुख्य आरोपी बताया जा रहा पुलिस इंस्पेक्टर अब भी फरार है. आरोप है कि पुलिस इंसपेक्टर गोपाल बदाने ने रेप किया है. पुलिस के मुताबिक बीड जिले से ताल्लुक रखने वाली 28 वर्षीय महिला चिकित्सक फलटण तहसील के एक सरकारी अस्पताल में काम करती थी. महिला चिकित्सक का शव गुरुवार देर रात फलटण में एक होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था. पुलिस के अनुसार, महिला चिकित्सक ने अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में आरोप लगाया है कि पिछले पांच महीनों में सातारा के एक पुलिस उपनिरीक्षक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.
पुलिस ने बताया कि ‘सुसाइड नोट’ में महिला चिकित्सक ने लिखा है कि उपनिरीक्षक गोपाल बदाने ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जबकि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इसने कहा कि बदाने और बांकर के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि महिला चिकित्सक ने ‘सुसाइड नोट’ में लिखा है, ‘बदाने ने मेरे साथ चार बार बलात्कार किया. उसने पांच महीने से ज्यादा समय तक मेरा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया

.’पंचायत और ग्राम पंचायत मुखिया को देंगे पेंशन, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी के 5 बड़े वादे – IMNB NEWS AGENCY
काश समय पर कार्रवाई हुई होती… डॉक्टर सुसाइड केस पर बोलीं सतारा की एसपी
एसपी दोशी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि फलटण शहर पुलिस थाने में एक उपनिरीक्षक सहित दो लोगों के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई हैं.
दोशी ने बताया कि महिला चिकित्सक ने फलटण के एसडीपीओ (उप-विभागीय पुलिस अधिकारी) को कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी थी. उन्होंने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए बताया कि पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के समक्ष महिला चिकित्सक के खिलाफ अलग से शिकायत दर्ज कराई थी.
उन्होंने कहा, ‘महिला चिकित्सक ने फलटण के एक होटल में कमरा बुक किया था. हालांकि, जब होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और घंटी बजाई, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला, तो महिला चिकित्सक को फंदे से लटका पाया। हमने आरोपियों का पता लगाने के लिए दो टीम बनाई हैं. उन्होंने कहा, ‘महिला चिकित्सक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हम मृतका की हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रहे हैं.’

  • Related Posts

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पहुंची एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय जमीन पर खड़ी एक गाड़ी (ट्रक) से टकरा गई.…

    Read more

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    Bihar News: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई तेज हो और उन्हें जल्द ही सजा मिले, इसके लिए निगरानी की टीम अब तकनीक का सहारा ले रही है. निगरानी अन्वेषण…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?