Ro no D15139/23

जगदलपुर में सड़क सुरक्षा और राहत के लिए बड़ी पहल प्रधानमंत्री राहत योजना और इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट प्रणाली पर 31 जुलाई को होगा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण

जगदलपुर 13 जुलाई 2026/ सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में त्वरित सहायता, पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इस संबध में जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार 31 जुलाई को प्रधानमंत्री राहत योजना और इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट परिसर के प्रेरणा कक्ष में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा, जिसका मूल उद्देश्य सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल को बेहतर बनाना है।

इस प्रशिक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट प्रणाली के तहत मामलों को जल्द मंजूरी देने, प्रभावितों को मिलने वाली राहत राशि की भुगतान प्रक्रिया को तेज करने, दुर्घटनाओं से जुड़े डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने और उपलब्ध निधि का शत-प्रतिशत सही उपयोग करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जारी पत्र के अनुसार इस प्रशिक्षण में डिस्ट्रिक्ट जीआरओ प्रधानमंत्री राहत, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक शामिल रहेंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ नोडल अधिकारियों और संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों की भी इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    सफर में भटकी बिहार की महिला को मिला नया सहारा

    *सखी वन स्टॉप सेंटर दंतेवाड़ा ने परिवार से कराया सुरक्षित मिलन*   रायपुर, 02 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर संकट में फंसी…

    Read more

    कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने किया शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम का निरीक्षण अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने, इंटीरियर, शेड एवं आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश

     कोरबा, 03 अगस्त 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज, कोरबा परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए