Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षण सत्र 2026-27 में जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रथम चरण के काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। काउंसलिंग में सम्मिलित विद्यार्थियों में से चयनित अभ्यर्थियों की विद्यालयवार सूची वेब पोर्टल  https://eklavya.cg.nic.in पर जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वेब पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in  का अवलोकन कर आबंटित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर 13 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 समय प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक प्रवेश प्राप्त कर सकते है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में चयनित विद्यार्थी कक्षा 6वीं प्रवेश के लिये आवश्यक दस्तावेत स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.), कक्षा 5वीं की मूल अंकसूची (मार्कसीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विशेष श्रेणी के अभ्यर्थी होने पर उक्त श्रेणी के संबंध में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र इत्यादि के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिये नहीं हुआ है, उनके लिये द्वितीय चरण के काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं काउंसलिंग से संबंधित समस्त प्रकार की सूचना अधिकृत वेबसाईट पर प्रदर्शित की जाएगी। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in  का अवलोकन करने कहा गया है।

  • Related Posts

    मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला में कैनवास पर उतरीं बच्चों की कल्पनाएं बच्चों ने साझा की अपने अनुभव, कला के जरिए चमकेगी सकारात्मक छवि

    जगदलपुर 03 अगस्त 2026/ बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सकारात्मक छवि को कला के माध्यम से वैश्विक पटल पर पहुंचाने के उद्देश्य से जगदलपुर के एक निजी होटल…

    Read more

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

      कोरबा 03 अगस्त 2026/राज्य नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में औषधि…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए