Ro no D15139/23

समर्पित माओवादियों के पुनर्वास में सुकमा जिला प्रशासन की बड़ी पहल

*मुख्यधारा से जुड़ने की नई राह*

रायपुर, 24 नवंबर 2025/ सुकमा जिले में आत्मसमर्पित माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से नक्सल पुनर्वास केंद्र में आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। पुनर्वास केंद्र में ही आधार कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाए जा रहे हैं, जिससे समर्पित माओवादी बिना किसी देरी के सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

प्रशासन की यह पहल पूरी तरह सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में है। संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन पुनर्वास केंद्र पहुँचकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। राजस्व, खाद्य, पंचायत, आदिवासी विकास, पुलिस तथा बैंकिंग से संबंधित कार्यवाही भी केंद्र में ही संपादित की जा रही है, जिससे सभी प्रक्रियाएँ सरल, तेज एवं सुगम बन गई हैं।

प्रशासन की इस पहल से आत्मसमर्पित माओवादियों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हो रहा है। समर्पित माओवादी कवासी हिड़मा ने कहा कि हम सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। सरकार हमें जिस तरह सहयोग कर रही है, उससे विश्वास बढ़ा है कि हमारा भविष्य बेहतर होगा। दस्तावेज मिलने से हमारी बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी और हम सामान्य जीवन जी सकेंगे। पदाम पायके ने भी प्रशासनिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अधिकारी स्वयं केंद्र में आकर आवेदनों का समाधान कर रहे हैं तथा जॉब कार्ड, राशन कार्ड और पहचान से जुड़े अन्य दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं।

शासन-प्रशासन द्वारा पुनर्वास केंद्र जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी आवेदनों का त्वरित परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराएँ, ताकि समर्पित माओवादी अपने नए जीवन में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करें। प्रशासन की यह पहल न केवल समर्पित माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर करने का प्रभावी माध्यम भी साबित हो रही है।

  • Related Posts

    अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय

    *जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली-वाणिज्यिक कर मंत्री श्री चौधरी* *छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित* रायपुर, 20 मार्च 2026 (IMNB…

    Read more

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….