Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी छलांग: डीएमएफ मद से ओपीडी, दवा वितरण व पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष का हुआ शुभारम्भ

मुख्यमंत्री घोषणा हुई पूरी, जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय ने किया उद्घाटन
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में स्वास्थ्य ढाँचे में नये सुधार दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में सारंगढ़ के जिला अस्पताल परिसर में ओपीडी प्रतीक्षा कक्ष सह नि:शुल्क दवा वितरण कक्ष तथा पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष (7 बिस्तर) का निर्माण जिला खनिज न्यास मद से पूर्ण किया गया है। इन दोनों महत्वपूर्ण संरचनाओं के तैयार होने से मरीजों को अब बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।आधुनिक ओपीडी प्रतीक्षा कक्ष में बैठने की आरामदायक व्यवस्था, पेयजल तथा दवा वितरण की सुचारु सुविधा सुनिश्चित की गई है। वहीं 7 बिस्तरों वाला पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष गंभीर मरीजों तथा ऑपरेशन पश्चात देखभाल की जरूरत वाले रोगियों के लिए बड़ी राहत बनकर तैयार हुआ है।

कलेक्टर संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन और निरंतर निरीक्षण से कार्य समयसीमा में पूरा हो सका। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जिले की स्वास्थ्य जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं को जनसुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की मंशा के परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में भी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाल ही में किए गए सारंगढ़ प्रवास के दौरान इस सुविधा निर्माण की घोषणा की गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। सरकार की घोषणाओं को धरातल पर उतारने में प्रशासन की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, अरविन्द हरिप्रिया, पूर्व पार्षद अविनाश पूरी, जिला पंचायत सभापति स्वास्थ्य विभाग सुशीला साहू, जिला पंचायत सभापति निर्माण शाखा भगवतीन पटेल, बीडीसी सुनीता साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय और जनप्रतिनिधियों की ओर से कलेक्टर संजय कन्नौजे और डॉ. दीपक कुमार जायसवाल को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया, क्योंकि उनकी सक्रिय निगरानी, निरंतर फॉलो-अप और बेहतर प्रबंधन से यह महत्वपूर्ण सुविधा समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हो सकी। जनता एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और समय पर उपचार का बड़ा लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल