Ro no D15139/23

रायपुर से कवर्धा पहुंच कैंसर विशेषज्ञों ने की मरीजों की जांच

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कवर्धा में लगा कैंसर जांच शिविर, 39 हुए लाभान्वित*

*रायपुर, 22 नवंबर 2024/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष निर्देश एवं उनके निरंतर स्वास्थ्य-केंद्रित प्रयासों के परिणामस्वरूप जिला अस्पताल कवर्धा में प्रत्येक माह कैंसर जांच शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा जिले में गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसी क्रम में आज शनिवार को जिला अस्पताल परिसर कवर्धा में कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालको के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर पांडे द्वारा विभिन्न प्रकार के कैंसर से संभावित मरीजों की जांच की गई। कुल 39 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 15 मरीजों के परिणाम पॉजिटिव मिले।

डॉ. दिवाकर पांडे ने कहा कि कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान और समय पर उपचार से मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने जागरूकता और नियमित जांच को बेहद आवश्यक बताया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र तुरे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर आयोजित ये शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी शिविरों में अवश्य शामिल हों और अपनी स्वास्थ्य जांच समय पर करवाएं। इस शिविर में कुल 39 लोगों की जांच हुई। जिसमें बोडला विकासखण्ड के 02, लोहारा के 03, पंडरिया के 06, कवर्धा के 25 एवं अन्य जिलों के 03 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस शिविर में 6 मरीजों की मैमोग्राफी एवं 5 महिलाओं के पेप स्मीयर टेस्ट भी किए गए।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल