Ro no D15139/23

रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा का वृहद सदस्यता अभियान प्रारंभ, अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील

 

अम्बिकापुर 16 जून 2026/  भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा सरगुजा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए वृहद सदस्यता अभियान प्रारंभ करने की प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अम्बिकापुर में की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों को रेडक्रास की मानवीय सेवाओं से जोड़ना है। रेडक्रास सोसायटी आपदा प्रबंधन, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे विभिन्न जनहितकारी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर इन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा। जिला शाखा सरगुजा ने नागरिकों से अपील की है कि वे रेडक्रास सोसायटी की सदस्यता ग्रहण कर मानव सेवा के इस अभियान में सहभागी बनें तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता में अपना योगदान दें। सदस्यता अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं सदस्यता प्रपत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अम्बिकापुर में उपलब्ध हैं।

  • Related Posts

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कलेक्टर  अजीत वसंत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’