Ro no D15139/23

माइक्रो एटीएम सुविधा से किसानों को बड़ी राहत, माइक्रो एटीएम से राशि निकालना हुआ आसान

*धान खरीदी केंद्र कुनकुरी में किसान भीमचंद लकड़ा का टोकन जारी*

रायपुर, 20 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित ढंग से जारी है। जशपुर जिले के कुनकुरी धान खरीदी केंद्र पहुँचे ग्रामवासी किसान श्री भीमचंद लकड़ा ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और बताया कि इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाएँ पहले की तरह सुव्यवस्थित हैं।

श्री लकड़ा ने बताया कि वे नियमित रूप से इसी केंद्र में धान बेचते हैं। आज उन्होंने ऑनलाइन टोकन कटाया, जो बिना किसी कठिनाई के तुरंत प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि पर वे अपना धान लेकर आएँगे और खरीदी की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

*माइक्रो एटीएम सुविधा किसान के उपयोगी*

केंद्र में उपलब्ध माइक्रो एटीएम सुविधा को किसान के लिए विशेष रूप से उपयोगी बताया गया है। श्री लकड़ा के अनुसार, इस सुविधा से किसान आवश्यकता अनुसार तुरंत राशि प्राप्त कर सकते हैं, जिससे दैनिक जरूरतों की पूर्ति में आसानी होती है। यह सुविधा छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

*धान खरीदी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी और समयबद्ध*

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक श्री संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुविधाएँ केंद्र में उपलब्ध हैं—ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, माइक्रो एटीएम, बारदाना, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंध। जिले का प्रशासनिक अमला लगातार निगरानी कर रहा है ताकि हर किसान को धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबद्ध रूप में मिले।

*माइक्रो एटीएम से राशि निकालना आसान*

राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके माध्यम से किसान 2,000 रुपए से 10,000 रुपए तक की राशि तत्काल निकाल सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस पहल से किसानों को बैंकों में कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती और धान बिक्री के तुरंत बाद उन्हें आवश्यक नकद उपलब्ध हो जाता है। यह व्यवस्था किसानों की आर्थिक आवश्यकताओं को त्वरित रूप से पूरा करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर