Ro no D15139/23

बिहान योजना ने गायत्री को दिया संबल,शेटरिंग प्लेट के व्यवसाय से बनीं आत्मनिर्भर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मिला बजार, बढ़ी आमदनी

 

अम्बिकापुर 28 अप्रैल 2026/ महिला सशक्तीकरण और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए न केवल आर्थिक संबल बन रहा है, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान भी दे रहा है। अम्बिकापुर विकासखण्ड की ग्राम सुंदरपुर की रहने वाली  गायत्री रोहिदास इस बदलाव की एक जीवंत मिसाल हैं। ’आकाश स्वयं सहायता समूह’ (SHG)से जुड़कर गायत्री ने न केवल खुद को स्वावलंबी बनाया है, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान की है।

50,000 रुपए के ऋण से खड़ा किया व्यवसाय
गायत्री बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थीं। बैंक या अन्य माध्यमों से ऋण लेना एक जटिल प्रक्रिया थी और निजी साहूकारों के पास ब्याज दरें इतनी अधिक थीं कि कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाता था। समूह से जुड़ने के बाद मुझे 50,000 का ऋण बेहद कम ब्याज दर पर मिला। इस राशि से मैंने श्शेटरिंग प्लेटश् का काम शुरू किया, जो आज मेरी आजीविका का मुख्य आधार बन चुका है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला बाजार
गायत्री के साहस और बिहान योजना के सहयोग का परिणाम यह है कि आज उनके शेटरिंग सामान की मांग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों में बढ़ गई है। निर्माण कार्यों में उनके शेटरिंग प्लेट्स का उपयोग हो रहा है, जिससे उन्हें निरंतर और अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।

परिवार को मिला संबल, बच्चे गढ़ रहे भविष्य
गायत्री के पति मजदूरी का काम करते हैं। पहले घर की पूरी जिम्मेदारी उन पर थी, लेकिन अब गायत्री की आय ने घर की तस्वीर बदल दी है। उनका 12 वर्षीय बेटा सुंदरपुर के ही सरकारी स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। एक छोटी बच्ची की मां होने के साथ-साथ गायत्री अपने व्यवसाय को कुशलता से संभाल रही हैं।

एसएचजी से मिला आत्मनिर्भरता का नया सवेरा
बिहान योजना (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) की प्रशंसा करते हुए गायत्री कहती हैं कि इस योजना ने महिलाओं को किसी के आगे हाथ फैलाने की मजबूरी से मुक्ति दिलाई है। अब गाँव की महिलाएँ अपने पैरों पर खड़ी हैं और निर्णय लेने में सक्षम हैं।

बिहान के लिए जताया आभार
अपनी इस सफलता और आत्मनिर्भरता के लिए गायत्री रोहिदास ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इन जनहितैषी योजनाओं के कारण ही आज ग्रामीण अंचलों में ’लखपति दीदियों’ का सपना साकार हो रहा है।

  • Related Posts

    सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण

      वर्ष 2006 में आवासीय परियोजना हेतु आबंटित भूमि पर निजी बिल्डर द्वारा किया जा रहा था अवैध निर्माण रायपुर, 18 जून 2026/छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने…

    Read more

    डिजिटल लॉकर में भविष्य, ‘क्रेडिट बैंक’ में जमा होगी पढ़ाई

      ​ *​छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में केंद्र की बड़ी सौगात* *विष्णु प्रसाद वर्मा* *सहायक संचालक* रायपुर,18 जून 2026/ ​राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत छत्तीसगढ़ को मिली…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग